तब का कलकत्ता। बड़े बाजार की तंग गलियों में राजस्थान से आकर बसे मारवाड़ी बाणियों की बड़ी रिहाइश में एक घर मूंदड़ों का भी था। उसी घर में रहता था जगमोहनदास नाम का वो लड़का। टॉलीगंज में अपने एक रिश्तेदार के घर की खिड़की में बैठता तो इंतजार करता सामने पुरानी इमारत की छत पर नहाने के बाद बाल सुखाने आया करती उस नई-नवेली बंगाली दुल्हन का। कामुकता के साथ वो उसका पहला वास्ता था। घर में सख्त
क्या इन दो फिल्मों के परे कोई जगमोहन मूंदड़ा था ही नहीं? क्या इसके अलावा उन्हें 'नॉटी एट फॉर्टी' और 'अपार्टमेंट' जैसी खारिज फिल्में बनाने वाला मान लिया जाए? क्या उनकी फिल्मों में कोई सिनेमैटिक भाषा नहीं होती थी? कोई कहानी नहीं होती थी?
ये सवाल बहुत बाद में आए, भारत में तो जगमोहन मूंदड़ा को बहुत पहले से ही बी ग्रेड इरॉटिक हॉलीवुड थ्रिलर्स बनाने वाला
वो सेंसलेस नहीं थे। कमतर भी नहीं थे। ऐसा होता तो 'बवंडर', 'कमला', 'प्रोवोक्ड' और 'शूट ऑन
मैं समझता हूं उनका अच्छा काम आना बाकी थी। उनकी पॉलिटिकल सटायर 'किस्सा कुत्ते का' की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने वाली थी। वह सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी पर 'सोनिया' बनाना चाहते थे, जो राजनीतिक पेचों में फंसी थी। उन्होंने कोलकाता जाकर चित्रा बैनर्जी की शॉर्ट स्टोरी पर 'भद्रलोक' बनाने की सोची थी। वह 'बर्दाश्त' बनाना चाहते थे। एक ऐसे आदमी की कहानी जिसने जिंदगी में बहुत अन्याय झेला है पर अब उसका जवाब देना चाहता है। मगर ये चारों कहानियां अनकही रह गईं। जगमोहन मूंदड़ा ने श्रेष्ठ अमर फिल्में भी बनाई और पॉपकॉर्न सिनेमा भी। मगर हॉलीवुड और हिंदी दोनों अलग फिल्मी धाराओं को उन्होंने बिना मिलाए बनाया, जो बहुत कम निर्देशक कर पाते हैं। उन्होंने चुपचाप बिना किन्हीं फिल्मी हथकंडों के फिल्में बनानी शुरू कीं और उसी ईमानदारी के साथ बनाते हुए हमारे बीच से चले गए।
लोग शायद उन्हें भूल जाएंगे, मगर मैं और मेरे दोस्त नहीं। हम लोगों के लिए 'बवंडर' हमारे उस उम्र के किस्सों और बेशकीमती यादों का अहम हिस्सा थी। हम दोस्त जब-जब अपने बीते दोस्ताने और भोलेपन भरी हंसी-ठिठोली का जिक्र बुढ़ापे की देहरी लांघने तक करेंगे, तब-तब जगमोहन मूंदड़ा और रेतीली माटी की कहानी 'बवंडर' को याद करेंगे। हम तुरंत हंसेंगे और उस दौर में लौट जाएंगे। सिर्फ जगमोहन मूंदड़ा की बदौलत। फिल्में यही तो करती हैं और जो फिल्मकार हमारी उस वक्त की फिल्मों को बनाने वाला रहा होता है, वो बस खुद की जिंदगी का हो जाता है। अपनी तमाम फिल्मी कमियों और आलोचनाओं के बावजूद। ... और फिर 'बवंडर' तो आज भी उन लाजवाब ठोस फिल्मों में से है। दुआओं में रहोगे तुम... जगमोहन मूंदड़ा।
***************
गजेंद्र सिंह भाटी